फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Gorakhpur: गोरखपुर में एक मासूम समेत मिले नौ कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 291

Wed, 23 Feb 2022 10:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,553 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में मंगलवार को एक मासूम और एक बुजुर्ग समेत नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सबके बीच राहत की बात यह है कि 25 लोगों ने कोरोना को मात दी है।

विज्ञापन


अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 291 हो गई है। संक्रमितों में पुर्दिलपुर का एक साल का बच्चा और गोरखनाथ की 62 वर्षीय महिला शामिल है। इसके अलावा रेलवे कॉलोनी और रेलवे स्टेशन पर एक-एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है।

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में पहली लहर से लेकर अब तक 66,702 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,553 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 मरीजों की मौत हो चुकी है।

15 हजार से अधिक को लगा कोरोनारोधी टीका

कोरोना टीकाकरण के लिए मंगलवार को 250 से अधिक बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर 15 हजार से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।

विज्ञापन

इनमें पहली डोज के लिए चार हजार से अधिक और दूसरी डोज के लिए नौ हजार से अधिक लोग बूथों पर पहुंचे थे। इसके बाद से कुल टीकाकरण का आंकड़ा 65 लाख 61 हजार से अधिक पहुंच गया है। इनमें पहली डोज 37 लाख 80 हजार से अधिक और दूसरी डोज 27 लाख 25 हजार से अधिक पहुंच गई है। जबकि, कुल प्रीकाशन डोज वालों की संख्या 54 हजार से अधिक है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें