फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के नए एसएसपी ने थानेदारों को चेताया, कहा- 'रिश्वत की शिकायत मिली तो होगी जेल'

Wed, 19 Aug 2020 08:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • नवागत एसएसपी जोगिंदर कुमार ने एसपी, सीओ और थानेदारों के साथ बैठक कर चेताया
  • बोले- जनता के साथ करें अच्छा व्यवहार, उनकी समस्याओं का निराकरण कर न्याय दिलाएं
विज्ञापन
गोरखपुर एसएसपी जोगिंदर कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के नवागत एसएसपी जोगिंदर कुमार ने बुधवार को मातहतों के साथ पहली बैठक की। इस दौरान एसएसपी ने दो टूक कहा कि थानेदारों ने अब तक क्या किया, इससे उन्हें मतलब नहीं है। अब से संभल जाएं। जनता की फरियाद सुनें। प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई करें, उन्हें न्याय दें। कहीं पर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत लेने की शिकायत मिली तो एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दूंगा। तय कर लें कि सम्मान चाहिए या कार्रवाई। एसएसपी के इस तेवर की चर्चा महकमे में खूब है।

विज्ञापन


पुलिस लाइंस में आयोजित बैठक में एसएसपी ने एसपी, सीओ और जिले के सभी थानेदारों से कहा कि जनता के बीच में जाकर पुलिस को उनकी कानूनी मदद करनी है। अपराधियों पर शिकंजा कसा जाना चाहिए। अपराधी जेल में हों, ताकि लोग भयमुक्त होकर अपना काम कर सकें।

छोटी हो या बड़ी, हर शिकायत को गंभीरता से लें। थाने पर फरियाद सुनी जाएगी। हर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। पुलिस केस नहीं दर्ज कर अपराध का ग्राफ कम करने की कोशिश न करे। एसएसपी ने थाने में रजिस्टर बनाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी की जिम्मेदारी तय होगी। रजिस्टर में आने वाले फरियादी का नाम, नंबर दर्ज होगा। साथ ही उसके मामले में क्या कार्रवाई की गई, यह भी लिखना होगा। एसएसपी ने कच्ची शराब की बिक्री पर सख्त रवैया अपनाया है। उनका कहना है कि जिस भी थाना क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री मिली, उस पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी हाल में कच्ची शराब नहीं बननी या बिकनी चाहिए।

 

विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा ठीक होना चाहिए

बैठक में एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ, एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी क्राइम आलोक कुमार वर्मा, एसपी ट्रैफिक आशुतोष, सीओ कैंट सुमित शुक्ला, सीओ कैंपियरगंज दिनेश सिंह, सीओ कोतवाली बीपी सिंह, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह समेत सभी थानेदार मौजूद रहे।

एसएसपी ने कहा कि भीड़ वाले इलाकों में सीसी टीवी कैमरा होना चाहिए। जहां पर है, वहां पर पुलिस लोगों से संपर्क कर कोशिश करे कि कैमरा सड़क की ओर हो। जहां नहीं है वहां लोगों से बातचीत कर चौकी इंचार्ज प्रेम व्यवहार से कैमरा लगवाने की कोशिश करें।

अपराधियों की सूची की समीक्षा कर करें कार्रवाई
एसएसपी ने अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि जिले और थाने के टॉप-10 बदमाशों की सूची की समीक्षा कर लें और उन पर कार्रवाई करें। सभी थानेदारों को अगली बैठक में यह बताना होगा कि जिले या थाने के टॉप-10 बदमाशों पर क्या कार्रवाई की गई है। अपराधियों पर कार्रवाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसएसपी ने कहा कि अपराधियों की जगह जेल है। इस दिशा में पुलिस को काम करना है। पुलिस कार्रवाई करने में लापरवाही बरतती है, जिसकी वजह से अपराधी बेखौफ होकर घूमते हैं। अपराध करने के साथ ही लोगों को परेशान करते हैं। जिन अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई है, उनकी संपत्ति को जब्त कर कुर्की की कार्रवाई होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें