मुख्यमंत्री के सुझाव को महायोजना में शामिल कर जीडीए एसोसिएट टाउन प्लानर हितेश कुमार को रिपोर्ट दाखिल करने के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। महायोजना 2031 के प्रारूप को शासकीय समिति के सुझावों को शामिल करने के बाद जीडीए बोर्ड की बैठक में अनुमोदन मिल चुका है। सोमवार को जीडीए उपाध्यक्ष आनंदवर्द्धन ने मुख्यमंत्री के समक्ष आनलाइन प्रजेंटेशन दिया है।
इसे भी पढ़ें: जमीन पर गिरा सिपाही, सिर में चोट लगने से मौत; बहराइच में थी तैनाती
जेटी की नई संभावना की तलाश शुरू
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जीडीए की ओर से रामगढ़ताल में नई जेटी बनाने की संभावना की तलाश शुरू कर दी गई है। रामगढ़ताल में नौकायन से आगे चिड़ियाघर के पीछे नई जेट्टी की संभावना तलाशी जा रही है। जीडीए की तकनीकी टीम इस पर काम शुरू कर चुकी है।
जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने कहा कि प्राधिकरण ने नई जेटी की संभावना तलाशने का काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री से मिले सुझावों को लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे शासन को भेज दिया जाएगा।