फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अपडेट: एनईआर को अब मिलने लगी अंतरराष्ट्रीय माल की लोडिंग, बांग्लादेश भेजी गई 100 गाड़ियां

Thu, 14 Oct 2021 04:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महाप्रबंधक के निर्देश पर मुख्यालय एवं पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर, लखनऊ एवं वाराणसी मंडलों पर मंडल रेल प्रबंधक की देखरेख में 'बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट' का गठन किया गया है, जो निरंतर बाजार से मालभाड़ा, लोडिंग एवं रेलवे की आय बढ़ाने के लिये काम करना है।
विज्ञापन
मालगाड़ी। (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे ने मालभाड़ा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय लोडिग में अच्छी कामयाबी हासिल की है। इसमें 'बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट' से काफी मदद मिली है। इज्जतनगर मंडल के हल्दीरोड स्टेशन से बंग्लादेश के बेनापोल स्टेशन के लिए 100 टाटा एस गाड़ी की लोडिंग की गई। इसके पहले 26 जनवरी को मालगाड़ी से लोडिंग की बांग्लादेश गाडियां भेजी गई थी।

विज्ञापन


महाप्रबंधक के निर्देश पर मुख्यालय एवं पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर, लखनऊ एवं वाराणसी मंडलों पर मंडल रेल प्रबंधक की देखरेख में 'बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट' का गठन किया गया है, जो निरंतर बाजार से मालभाड़ा, लोडिंग एवं रेलवे की आय बढ़ाने के लिये काम करना है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इज्जतनगर मंडल को वित्त वर्ष 2021-22 में प्रथम अंतरराष्ट्रीय लोडिंग प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है। इसके अंतर्गत इज्जतनगर मंडल के हल्दीरोड स्टेशन से बंग्लादेश के बेनापोल स्टेशन के लिए 100 अदद टाटा एस की लोडिंग प्राप्त हुई है।
विज्ञापन


ऑटो लोडिंग के लिये बनाये एनएमजी वैगनों में 100 टाटा एस की लोडिंग 13 एवं 14 अक्तूबर को पूरी की गई है। इस लोडिंग से रेलवे को 16,59,486 रुपये की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे पर बिजनेस डेवलेपमेंट यूनिट के प्रयासों से निरंतर ऑटोमोबाइल की लोडिंग के अतिरिक्त खाद्य सामग्री एवं एफएमसीजी के उत्पादों का मालभाड़ा भी प्राप्त हो रहा है, जिससे निरंतर पूर्वोत्तर रेलवे की आय में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें