फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: बेलीपार में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, वारदात के पीछे सामने आई ये वजह

Thu, 07 Sep 2023 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बेलीपार (गोरखपुर)।

सार

बेलीपार थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घटना की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में बेलीपार इलाके के एक गांव में बुधवार को भतीजे ने 60 वर्षीय चाचा की पीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि चाचा को भतीजे पर बहू से अनैतिक संबंध का शक था और दोपहर में बहू का पीछा करने लगा। इस दौरान अचानक आए भतीजे से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर चोट के गंभीर निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पति को भतीजे पर बहू से अनैतिक संबंध का शक हो गया था। बुधवार दोपहर में बहू के घर से निकलने पर वह पीछा करने लगे। गांव के समीप एक सुनसान मकान की ओर भतीजा जाता दिखा तो बहू को डांटने लगे। तभी भतीजा आ गया और फिर उसने अपने पति पर हमला कर दिया। जान बचाकर लहूलुहान हालत में वह भागकर घर आए और आपबीती सुनाने लगे।

इसे भी पढ़ें: इंडियन बैंक के 63 खातों से कर्मचारियों ने जालसाजी कर निकाले 10.61 लाख, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


इस बीच पट्टीदारी के तीन लोगों ने भी पति पर हमला कर दिया। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बेलीपार थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम आनंद सिंह ने बताया कि शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें