फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडो-नेपाल सीमा विवाद को लेकर बरती जा रही सतर्कता, सरहद के किनारे से एक किमी दूर हटी नेपाली सेना

Fri, 05 Jun 2020 03:39 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए भारत नेपाल सीमा के निकट नेपाल के सीमावर्ती शहर रूपनदेही जिले को नेपाल प्रशासन ने हाईअलर्ट कर दिया है। वहीं नेपाली पर नो मैंस लैंड के करीब तैनात नेपाली सेना को शुक्रवार को सीमा से एक किमी अंदर कर दिया गया है।

विज्ञापन


अब सेना के जवान सरहद से दूर निगरानी कर रहे हैं। जब से नेपाल सरकार ने नए नक्शे को लेकर अपना विरोध प्रकट किया, तभी से नेपाल में मधेशी नेता भारत नेपाल के बीच संबंधों की मजबूती पर जोर देने लगे। इस बीच बीते गुरुवार को नेपाली सीमा बेलहिया कस्बे में हेल्प डेस्क नेपाली सेना के हवाले कर दिया गया। लेकिन कहीं तनाव न बढ़ जाए इसे देखते हुए नेपाली सेना को एक किमी अंदर दिया गया है।

शुक्रवार को भारत नेपाल सोनौली सीमा पर इन दिनों कोरोना को लेकर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। लेकिन नेपाल सीमा में नेपाली सेना के जवानों की तैनाती से मामला गर्म होने लगा। वहीं रूपंदेही प्रशासन की ओर से यह बताया गया कि नेपाली सेना अपनी सीमा से एक किमी अंदर गस्ते करेगी।
विज्ञापन


कोरोना से बचाव को लेकर सेना को लगाया गया है। इसे नक्शे के विवाद से कोई सरोकार नहीं है। नेपाली सेना के जवान अपने देश में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

नेपाल के शस्त्र डीएसपी मानबहादुर शाही ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सेना को सीमा से एक किमी अंदर कर दिया गया है। सेना के जवान कोरोना से बचाव को लेकर अपनी जिम्मेदारी का निवर्हन कर रहे हैं। सीमा पर हेल्प डेस्क से सेना को हटा दिया गया है।

नेपाल से बेटी रोटी का रिश्ता बना रहेगा
नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी रूपंदेही जिला उपाध्यक्ष गुलजारी यादव ने बताया कि भारत नेपाल के बीच बेटी रोटी का रिश्ता है। इसे और मजबूत बनाया जाएगा। नक्शे के विवाद को लेकर दोनों देशों के जिम्मेदार आपस में सुलझा सकते हैं। इसे लेकर विवाद की स्थिति पैदा होना ठीक नहीं है। नेपाल से भारत के रिश्ते भविष्य में ऐसे ही मधुर रहेंगे। विवाद का कोई सवाल ही नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें