फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2021: गोरखपुर में 45 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आज, इन खास नियमों का करना होगा पालन

Sun, 12 Sep 2021 09:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर सुबह 11 बजे से ही प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा। दोपहर दो से पांच बजे तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-2021 (नीट) का आयोजन रविवार यानी आज जिले में 45 केंद्रों पर किया जाएगा। 20 हजार अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। दोपहर दो से पांच बजे तक होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर सुबह 11 बजे से ही प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र के अंदर ज्वेलरी, कलाई घड़ी, कंगन या धातु की बनी अन्य वस्तुएं ले जाने पर सख्त मनाही है। लंबी आस्तीन के कपड़े पहनने से भी अभ्यर्थियों को बचना होगा। डेढ़ बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में दाखिल नहीं कराया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के संचालन के लिए सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर अजीत दीक्षित और डिवाइन स्कूल के प्रिंसिपल सुजॉय बिस्वास को नीट का जिला कोआर्डिनेटर बनाया गया है। केंद्र के अंदर अभ्यर्थी मास्क, सैनिटाइजर, पारदर्शी पानी की बोतल, आईडी कार्ड, एडमिट कार्ड, घोषणा पत्र के साथ एक-एक पासपोर्ट और पोस्टकार्ड साइज फोटो ही ले जा सकेंगे।

मोबाइल, हेडफोन, पर्स और काला चश्मा भी बाहर छोड़ना होगा
केंद्र के अंदर कोई भी अभ्यर्थी पाठ्य सामग्री, ज्यामिति/पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर आदि नहीं ले जा सकेंगे। इलेक्ट्रॉनिक और संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड, यहां तक कि पर्स, हैंडबैग, बेल्ट, काले चश्मे, टोपी आदि को भी केंद्र के अंदर नहीं ले जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें