फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नया गोरखपुर बसाने में भी मुआवजे का पेंच, अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं किसान

Wed, 07 Jun 2023 03:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह का कहना है कि शुरू में किसानों ने विरोध किया था, मगर अब धीरे-धीरे कई किसान राजी हो गए हैं। अब सबसे अहम सवाल यही है कि अगर कुछ किसान राजी हैं तो उनकी जमीनें अब तक अधिग्रहित क्यों नहीं हो सकीं? बहरहाल, मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध अभी जारी है।
विज्ञापन
गोरखपुर विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नया गोरखपुर परियोजना में जमीन देने के लिए किसानों को मना लेने में भी गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) अभी तक सफल नहीं हो पाया है। सर्किल रेट से मुआवजे की राशि लेने को किसान तैयार नहीं है। उनका कहना है कि हमें बाजार भाव के अनुसार मुआवजे की राशि दी जाए। वहीं, प्रशासन के सामने कोई नया विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


हालांकि, जीडीए का दावा है कि नए गोरखपुर के लिए क्षेत्र के कई किसान जमीन देने को हामी भर रहे हैं। जो तैयार नहीं है, उनसे भी फिर वार्ता की जाएगी। बातचीत से ही मसला हल होगा।

इसे भी पढ़ें: गीडा में 200 एकड़ में बनेंगे आवासीय और व्यावसायिक प्लाट, कालेसर में खरीदी 120 एकड़ जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह का कहना है कि शुरू में किसानों ने विरोध किया था, मगर अब धीरे-धीरे कई किसान राजी हो गए हैं। अब सबसे अहम सवाल यही है कि अगर कुछ किसान राजी हैं तो उनकी जमीनें अब तक अधिग्रहित क्यों नहीं हो सकीं? बहरहाल, मुआवजे को लेकर किसानों का विरोध अभी जारी है। उधर, जीडीए एक बार फिर किसानों से बातचीत करने की तैयारी में है।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें