गोरखपुर जिले में छठवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के दिग्गजों ने गोरखपुर-बस्ती मंडल में डेरा डाल दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को देवरिया के रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। गोरखपुर में संगठनात्मक बैठक भी कर सकते हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गोरखपुर के खजनी और सहजनवां विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करके चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में बनाने का प्रयास करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी संतकबीरनगर और महराजगंज के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी।
दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी व राज्यसभा सदस्य जय प्रकाश निषाद मंगलवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। गोरखपुर शहर, देवरिया के बरहज और कुशीनगर की फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में भी जनसभा करके चुनावी माहौल बनाएंगे।