फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर मंडल: बिजली निगम के मस्टर रोल कर्मियों की सूची तलब, विजिलेंस कर रही जांच

Wed, 05 Jan 2022 03:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम गोरखपुर जोन के विभिन्न खंड में 1991, 1996 और 2001 में दैनिक वेतन पर कुछ बाहरी कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। उस समय इनके मानदेय का भुगतान निगम खुद करता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जोन के विभिन्न वितरण खंडों में मस्टर रोल पर काम करने वाले कर्मचारियों की सूची कॉरपोरेशन ने तलब की है। इन कर्मचारियों की तैनाती और भुगतान संबंधी शिकायतों पर मुख्य अभियंता से ये सूची मांगी गई है। अभी सिर्फ कुशीनगर जिले के कसया वितरण खंड ने 50 मस्टर रोल कर्मियों की सत्यापित सूची दी है।

विज्ञापन


पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम गोरखपुर जोन के विभिन्न खंड में 1991, 1996 और 2001 में दैनिक वेतन पर कुछ बाहरी कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। उस समय इनके मानदेय का भुगतान निगम खुद करता था। कुछ वर्षों तक काम लेने के बाद इन कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। इस पर विभिन्न संगठनों ने मस्टर रोल कर्मचारियों के समायोजन के लिए मांग उठाई। कुछ कर्मचारी संगठन इस मामले को लेकर कोर्ट चले गए। वहां से आदेश जारी होने के बाद, ज्यादातर मस्टर रोल कर्मचारियों का विनियमितीकरण हो गया।

प्रदेश सरकार के निर्देश पर मार्च-20 में कारपोरेशन ने समायोजन से शेष बचे, दैनिक वेतन/मस्टर रोल कर्मचारियों की सूची मांगी। तत्कालीन मुख्य अभियंता ने वितरण खंडों से मस्टर रोल कर्मचारियों की सूची मंगाकर पूर्वांचल एमडी को भेज दी। लेकिन, कर्मचारी संगठन ने इस सूची में शामिल नामों में घालमेल की शिकायत कॉरपोरेशन के एमडी से कर दी। इसका संज्ञान लेकर एमडी ने कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम को जांच सौंपी है। मुख्य अभियंता राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मस्टर रोल कर्मियों का ब्यौरा मांगा गया है।

क्या होता है मस्टर रोल

किसी भी सरकारी विभाग में जब बाहरी कर्मियों से काम लिया जाता और उन्हें निश्चित मानदेय भुगतान करते हैं, तो उन्हें मस्टर रोल कर्मी कहा जाता है। ऐसे ही बिजली निगम में पहले काम करने वाले आउटसोर्सिंग कर्मियों को विभाग खुद भुगतान करता था। अब एजेंसी को ठेका देकर उनसे भुगतान करवाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें