फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: नगर निगम रखेगा शहर के बुजुर्गों का ख्याल, अधिकारियों ने शुरू की जमीन की तलाश

Fri, 21 Oct 2022 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डे-केयर सेंटर में पढ़ने के लिए पुस्तकें, अखबार के अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं, मनोरंजन के लिए टीवी, स्वच्छ पेयजल, कैंटीन, इंडोर गेम्स, टॉयलेट समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पूरी तरह से वातानुकूलित यह सेंटर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर नगर निगम अब शहर के बुजुर्गों का भी ख्याल रखेगा। इसके लिए सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर का निर्माण किया जाएगा। यहां बुजुर्गों को पढ़ने से लेकर मनोरंजन तक की सुविधा मिलेगी। इस सेंटर की व्यवस्था बुजुर्ग ही संभालेंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दरअसल, शासन ने ऐसे बुजुर्गों के बेहतर देखरेख की योजना बनाई है, जिनके परिवार के सदस्य कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहर या विदेश में रहते हैं।  मेयर सीताराम जायसवाल ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में सीनियर सिटीजन डे-केयर सेंटर के निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। कोशिश है कि सभी जोन में एक-एक सीनियर सिटीजन डे सेंटर का निर्माण किया जाए।

वहीं, नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि सेंटर के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही डीपीआर बना कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्णतया वातानुकूलित होगा, शाम 6 बजे तक खुला रहेगा
डे-केयर सेंटर में पढ़ने के लिए पुस्तकें, अखबार के अलावा स्वास्थ्य सुविधाएं, मनोरंजन के लिए टीवी, स्वच्छ पेयजल, कैंटीन, इंडोर गेम्स, टॉयलेट समेत अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पूरी तरह से वातानुकूलित यह सेंटर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें