फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: अगवा कर युवती से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 21 Oct 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवती अपने नाना के घर (थाना शाहपुर क्षेत्रांतर्गत) रहकर पढ़ाई करती है। 31 अगस्त 2022 को अभियुक्त सूरज जायसवाल द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ लखनऊ व कानपुर ले जाया गया। उससे दुष्कर्म किया गया और फिर वीडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के शाहपुर पुलिस ने युवती को अगवा कर कानपुर व लखनऊ में ले जाकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान कैंपियरगंज के मछली गांव निवासी सूरज जायसवाल के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवती अपने नाना के घर (थाना शाहपुर क्षेत्रांतर्गत) रहकर पढ़ाई करती है। 31 अगस्त 2022 को अभियुक्त सूरज जायसवाल द्वारा बहला फुसलाकर अपने साथ लखनऊ व कानपुर ले जाया गया।

उससे दुष्कर्म किया गया और फिर वीडियो बनाकर वायरल कर देने की धमकी दी। बाद में 2 सितंबर 2022 को रात्रि में लगभग 12 बजे रोडवेज पर लाकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें