फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल रहा है गोरखपुर: बुजुर्गों का भी ख्याल रखेगा नगर निगम, सिटिजन डे केयर सेंटर का निर्माण शुरू

Sun, 14 Jan 2024 03:37 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 3,441 वर्ग मीटर में सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर एवं अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और जोनल आफिस तीन का निर्माण होगा।
विज्ञापन
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम बुजुर्गों का भी ख्याल रखेगा। इसके लिए नगर निगम ने सिटिजन डे केयर सेंटर का निर्माण शुरू करा दिया है। इस सेंटर के बन जाने से दिन में अकेले रहने वाले बुजुर्गों को उन्हें हमउम्र लोगों के साथ कई तरह के मनोरंजन के बीच समय व्यतीत कर सकेंगे। परियोजना पर कुल 12.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। गोरखपुर क्लब के सामने नजूल की जमीन पर इसे बनाया जा रहा है। जून तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 3,441 वर्ग मीटर में सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर एवं अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर और जोनल आफिस तीन का निर्माण होगा। इस पर कुल 12.48 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसके तहत सिटीजन डे केयर सेंटर पर 2.49 करोड़ और अर्बन फैसिलिटेशन सेंटर एंड जोनल कार्यालय के निर्माण पर 9.99 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
 

विज्ञापन

देखरेख के साथ मनोरंजन की भी होगी व्यवस्था
मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि इस सेंटर में बुजुर्गों की सेहत और उनकी देखरेख के साथ ही उनके मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। सेंटर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। यहां, टीवी, वातानुकूलित वातावरण, स्वच्छ पेयजल, लाइब्रेरी, कैंटीन, इंडोर गेम्स, टायलेट और कैंटीन की सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य परीक्षण के लिए कैंप, फिजियोथेरेपी एवं योग की कक्षाएं, विधिक सेवाएं एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण अधिनियम संबंधित जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। ध्यान, योग एवं अध्यात्म पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। केयर सेंटर की कमान बुजुर्ग ही संभालेंगे।

जोन ऑफिस में होंगी ये सुविधाएं
मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि जोन कार्यालय में जोन के तहत आने वाले वार्डों के नागरिकों के जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सड़क, पेजयल, सीवर, संपत्तिकर संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। यहां निगम के कार्यों की सूचना और सुविधा की जानकारी देने वाला काउंटर भी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें