फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: ई-बस चालक पूजा और पर्वतारोही नीतीश बने स्वच्छ सर्वेक्षण के ब्रांड एंबेसडर

Wed, 15 Dec 2021 09:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

नगर निगम के दोनों ब्रांड एंबेसडर नीतीश सिंह और पूजा प्रजापति  अपने कार्यक्षेत्र में माहिर है। साथ ही महानगर की स्वच्छता के प्रति भी संवेदनशील हैं।
विज्ञापन
पर्वतारोही नीतीश सिंह और ई-बस चालक पूजा प्रजापति। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इलेक्ट्रिक बस चालक एवं हॉकी की नेशनल खिलाड़ी पूजा प्रजापति और पर्वतारोही नीतीश सिंह को नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि दोनों लोगों द्वारा अपने कार्यों के साथ-साथ समय-समय पर महानगर में सफाई के प्रति जनता को जागरूक किया जा रहा है। इनकी उपलब्धियों एवं ख्याति को देखते हुए इन्हें नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। नीतीश सिंह द्वारा पॉलिथीन मुक्त गोरखपुर के बैनर के साथ हिमाचल प्रदेश में 14 हजार फीट ऊंची चोटी से लोगों को पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। यही नहीं यह समय-समय पर सफाई अभियान चलाकर नगर निगम एवं जनता के सहयोग से महानगर के पर्यटन स्थलों पर सफाई कार्य भी करते हैं।

वहीं, पूजा प्रजापति हॉकी की नेशनल खिलाड़ी होने के साथ-साथ भारी वाहनों को चलाने का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में पूजा महानगर की इलेक्ट्रिक सिटी बस की ड्राइवर हैं, लेकिन वाहनों के जरिए पानी से सड़कों की धुलाई कर लोगों को महानगर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उनके द्वारा महिलाओं को गीला और सूखा कूड़ा की जानकारी देते हुए घर पर ही कंपोस्टिग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के दोनों ब्रांड एंबेसडर अपने कार्यक्षेत्र में माहिर है। साथ ही महानगर की स्वच्छता के प्रति भी संवेदनशील हैं। नगर निगम द्वारा इन लोगों के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजनों में सहयोग लेते हुए जनता को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें