फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़क हादसे में बेटे की मौत, मां घायल

Tue, 17 Aug 2021 07:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

सी विशाल सिंह (24) बाइक पर मां को बैठाकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। महावीर छपरा गांव के पास बाइक पर नीलगाय कूद गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र के महावीर छपरा गांव के पास सोमवार की रात एक बाइक पर नीलगाय कूद गई। इस घटना में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। घायल मां को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गगहा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा गंभीरपुर बासूडीहा निवासी विशाल सिंह (24) बाइक पर मां को बैठाकर गोरखपुर की तरफ जा रहा था। महावीर छपरा गांव के पास बाइक पर नीलगाय कूद गई। सड़क पर गिरने से विशाल के सिर में गहरी चोट लगी।

आसपास के लोगों ने घायल मां-बेटे को जिला अस्पताल भेजा, जहां विशाल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल मां को इलाज के बाद घर भेजा गया। विशाल गगहा कस्बे में कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का संचालक था और तीन साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें