फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका ही बचाएगा: गोरखपुर में 51 लाख से अधिक को लगा कोरोनारोधी टीका, आज एक साल हुआ पूरा

Sun, 16 Jan 2022 11:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पहली लहर के बाद शुरू हुए टीकाकरण को आज एक साल पूरा हो गया है। पिछले साल 16 जनवरी को जिले में टीकाकरण शुरू हुआ था।
विज्ञापन
गोरखपुर में टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की पहली लहर के बाद जिले में शुरू हुए करोना टीकाकरण को रविवार को एक साल पूरा हो जाएगा। इन दौरान स्वास्थ्य विभाग ने युवाओं से लेकर, किशोरों और बुजुर्गों को टीका लगाकर काफी हद तक सुरक्षित कर लिया है। 51 लाख से अधिक लोगों को टीका लग चुका है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई भी दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण के लक्ष्य के सापेक्ष 80 फीसदी उपलब्धि हासिल कर ली है। स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और बीमार बुजुर्गों को भी बूस्टर डोज लगाया जाना शुरू कर दिया गया है। जिले में शनिवार तक 51 लाख 15 हजार 836 टीका लगाया गया है।

इसमें 31 लाख 62 हजार 832 लोगों को पहली डोज लगी है। 19 लाख 45 हजार 416 लोगों को दोनों डोज लगाई गई है। सात हजार 588 लोगों को बूस्टर डोज भी लग चुकी है। करीब एक लाख चार हजार किशोरों को टीका लग चुका है। जिले में 16 जनवरी 2021 से कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों का रहा विशेष योगदान

टीकाकरण की सफलता में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहा है। जिला अस्पताल से लेकर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, संक्रामक रोग विभाग में हर दिन टीकाकरण किया गया है। इसमें कई कर्मी ऐसे भी हैं, जो तीन से चार लाख लोगों को अकेले टीका लगा चुके हैं। इनमें जिला अस्पताल के एमआरई सेंटर में बने बूथ में काम करने वाली स्टाफ नर्स नुजरत जहां और वर्तिका वर्मा शामिल हैं।


इतने लोग लग चुका है टीका

उम्र                                     लगा टीका
15 से 18 वर्ष                        104000
60 वर्ष से अधिक                   660849
45 से 60 वर्ष                      1090131
18 से 44 वर्ष                      3260877  
बूस्टर डोज                           7588

393 बूथों पर लगा 38709 को कोरोना का टीका

शनिवार को 393 बूथों पर 38709 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। इसमें 531 को बूस्टर डोज लगाई गई। 15 से 17 वर्ष के 1754 किशोरों को टीका लगाया गया। इसके अलावा 30348 को वही पहली और 7830 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें