फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: गोरखपुर से उम्मीदवार बनने पर सीएम योगी ने जताई खुशी, बोले- 10 मार्च को भाजपा बनाएगी सरकार

Sat, 15 Jan 2022 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीएम योगी ने कहा की पार्टी के कार्यकर्ताओं, प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं की बदौलत एक बार फिर से भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। 10 मार्च को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा की ओर से गोरखपुर शहर से विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुशी जताई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय समिति का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी।

विज्ञापन


कोरोना की चुनौतियों से निपटने व इलाज की व्यवस्था देखने शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने प्रत्याशी बनाए जाने पर पहली प्रतिक्रिया दी। मीडिया से उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता और कार्यकर्ताओं के सहयोग से चुनाव लड़ेंगे। वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों के सहयोग से जीत हासिल करेंगे। गोरखपुर ही नहीं, पूरे प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों की जीत होगी।

 प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार दोबारा बनेगी। मुख्यमंत्री ने भाजपा के सभी प्रत्याशियों को जीत की शुभकामना दी। कहा कि भाजपा सरकार ने राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर जिस ढंग से काम किया है, वह सबके सामने है। सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ भाजपा चुनाव मैदान में है। 10 मार्च को नतीजा आएगा तो सब सामने होगा।
विज्ञापन


भाजपा नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के निर्णय का स्वागत करते हैं। हम भाजपा कार्यकर्ता हैं।
 

विज्ञापन

लाइव संवाद स्थगित किया

नगर विधायक डॉ आरएमडी अग्रवाल सोशल मीडिया के जरिए, चुनाव प्रचार में जुटे थे। रोजाना रात में आठ बजे लाइव होकर क्षेत्र की जनता से संवाद करते थे। शनिवार को भी देर रात लाइव संवाद होना था, लेकिन विधायक ने अपरिहार्य कारणों से मीटिंग न करने का पोस्ट डाल दिया।

अमर उजाला ने पहले ही किया था गोरखपुर से चुनाव लड़ने का इशारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से ही चुनाव लड़ेंगे, इसका इशारा अमर उजाला ने 28 जुलाई 2021 को किया था। इस सिलसिले में शासन स्तर से फीडबैक भी लिया गया था। पूछा गया था कि महराज जी (योगी आदित्यनाथ) गोरखपुर से चुनाव लड़ें तो कैसा रहेगा? जनता में क्या संदेश जाएगा? वर्तमान विधायक का क्या रुख रहेगा? इसी फीडबैक के साथ ही गोरखपुर से मुख्यमंत्री चुनाव क्यों लड़ेंगे, यह भी बताया गया था।

जब अयोध्या से चुनाव लड़ने की चर्चा हुई, तब भी (14 जनवरी 2022) भी गोरखपुर से ही चुनाव लड़ने की संभावनाएं तलाशी गईं। मेयर सीताराम जायसवाल, सिंधी समाज के अध्यक्ष राजेश नेभानी, जायसवाल समाज के छेदी जायसवाल समेत तमाम प्रमुख लोगों ने योगी को गोरखपुर से ही चुनाव लड़ाने की मांग रखी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें