स्वास्थ्य कर्मियों का रहा विशेष योगदान
टीकाकरण की सफलता में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहा है। जिला अस्पताल से लेकर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज, संक्रामक रोग विभाग में हर दिन टीकाकरण किया गया है। इसमें कई कर्मी ऐसे भी हैं, जो तीन से चार लाख लोगों को अकेले टीका लगा चुके हैं। इनमें जिला अस्पताल के एमआरई सेंटर में बने बूथ में काम करने वाली स्टाफ नर्स नुजरत जहां और वर्तिका वर्मा शामिल हैं।
इतने लोग लग चुका है टीका
उम्र लगा टीका
15 से 18 वर्ष 104000
60 वर्ष से अधिक 660849
45 से 60 वर्ष 1090131
18 से 44 वर्ष 3260877
बूस्टर डोज 7588
393 बूथों पर लगा 38709 को कोरोना का टीका
शनिवार को 393 बूथों पर 38709 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। इसमें 531 को बूस्टर डोज लगाई गई। 15 से 17 वर्ष के 1754 किशोरों को टीका लगाया गया। इसके अलावा 30348 को वही पहली और 7830 को दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एके प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है।