फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आईडी भारत में प्रवेश वर्जित, 13 से अधिक लोग नेपाल वापस

विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर कोविड की जांच करते कर्मी। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
बिना आईडी भारत में प्रवेश वर्जित, 13 से अधिक लोग नेपाल वापस
विज्ञापन

सीमा पर कोरोना की जांच के लिए 56 लोगों का लिया गया नमूना
सोनौली (महराजगंज)। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर बिना आईडी के नेपाल से भारत आने वाले नागरिकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंगलवार दोपहर नेपाल से भारत में आ रहे सात भारतीय और छह नेपाली नागरिकों को सोनौती सीपा पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस की मदद से नेपाल वापस भेज दिया।
विज्ञापन

सीमा के नो मेंस लैंड पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना की जांच के लिए 56 नागरिकों का नमूना भी लिया। सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। वहीं नेपाल स्वास्थ्य विभाग की टीम किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क और पर्यटकों को बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के नेपाल जाने नहीं दे रही है। इंस्पेक्टर बेलहिया नवीन पौडेल ने बताया कि भारत से नेपाल जाने वाले भारतीय या नेपाली नागरिकों का कोविड गाइडलाइन के तहत जाने की अनुमति दी जा रही है। स्वास्थ्य कर्मी गणेश गुप्ता ने बताया कि 56 लोगों के नमूने लिए गए हैं। जांच के लिए आईडी की जरूरी है। पॉजिटिव आने पर व्यक्ति की पहचान की जा सके। सोनौली के चौकी प्रभारी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि आईडी नहीं होने के कारण 12 लोगों को नेपाल वापस किया गया है। आईडी लाने पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें