चौरीचौरा : हाई टेंशन लाइन के तार की चिंगार से सथरी गांव में शुक्रवार अपराह्न एक बजे चार एकड़ गेहूं की में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से बड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। क्षेत्र के छोटे लाल राजभर का सात कट्ठा, मुन्ना राजभर का सात कट्ठा, भोला राजभर का सात कट्ठा, मुखलाल राजभर का 11 कट्ठा, सुदर्शन का 15 कट्ठा, सुखन्नदन का 15 कट्ठा, सोनू, सुरेंद्र व इसरावती का 10 कट्ठा, राम बचन का 15 कट्ठा, अब्दुल वहीद का 10 कट्ठा, अब्दुल मजीद का 10 कट्ठा, अब्दुल हमीद 10 कट्ठा, इरशाद का 15 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। लेखपाल नमन कुमार ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया है।
खोराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा के ढोढरा टोला के सिवान में शुक्रवार तीन बजे के आसपास गेहूं की फसल में आग लग गई। हवा तेज होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। हालांकि ग्रामीणों ने पंपिंगसेट की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 20 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटना स्थल पर नहीं पहुंची। संवाद
दियारा में आग ने दो किमी तक मचाया तांडव
बेलघाट क्षेत्र के दियारा के बेचिरागी मौजा पथरहा मिस्र में शुक्रवार को गेहूं की फसल में आग लग गई। पछुआ हवा के कारण आग रापतपुर, भभया, लच्छीचक, रसूलपुर मिश्र, गायघाट और आजमगढ़ का सेमरी दियारा गांव तक करीब तीन किलोमीटर में फैल गई। इस दौरान खेत में बनाए गए कई झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों तक पुलिस कर्मियों की मदद से घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। गांव के निवासी जितेंद्र निषाद, बलराम निशाद, परदेसी, भोला यादव, ब्रह्मदेव यादव, हरगेन, शिव शंकर, पप्पू यादव आदि किसानों ने कहा कि गेहूं की ज्यादातर कटाई हो गई थी कुछ ही खेतों में फसल खड़ी थी। जगदीश निषाद का छप्पर जलने के कारण भूसे में रखा अनाज राख हो गया। वहीं बलिराम निषाद का लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर रखा हो गई।
बेलीपार थाना क्षेत्र कनईल गांव के लमुहा सिवान में भूसा बनाने वाली मशीन से निकली चिंगारी ने शुक्रवार दोपहर को तांडव मचा दिया। देखते ही देखते चारों ओर आग फैल गई। इस दौरान लगभग सौ से डेढ़ सौ एकड़ गेहूं की खड़ी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से रीपर मशीन सहित टैक्टर जलकर राख हो गई।
मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बांसगांव दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार संदीप त्रिपाठी, कानूनगो नागेंद्र शुक्ला सहित थानाध्यक्ष बेलीपार ने फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। उप जिलाधिकारी ने बताया कि भूसा बनाने वाली रीपर मशीन से निकली चिंगारी से सौ से डेढ़ सौ एकड़ किसानों का फसल जल गया है। कल राजस्व विभाग की टीम को भेज कर स्थलीय निरीक्षण करवाया जाएगा।
इस दौरान जिन किसानों की फसल जली है उनको प्रशासन की तरफ से उचित मुआवजा दिया जाएगा। कनईल गांव के लमुहा सिवान में आग से बृज किशोर शुक्ला, अक्षय बर शुक्ला, सूर्य प्रकाश शुक्ला, झन्ने शुक्ला, जनार्दन शुक्ला, मदन शुक्ला, कोदई शुक्ला, चंद्र मोहन शुक्ला, संतोष शुक्ला, गोरख शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, धर्मेंद्र शुक्ला, सूर्यनाथ शुक्ला, दीपक शुक्ला, मकसूदन शुक्ला, चंद्रमौली शुक्ला, कैलाश यादव सहित दो दर्जन से अधिक किसानों की फसल जल गई है।
झंगहा : शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
झंगहा क्षेत्र के नई बाजार स्थित इलेक्ट्रिक सामान की दुकान में शुक्रवार सुबह पांच बजे शार्ट सर्किट आग लग गई। जिसमें केबिल, तार, पंखा तथा अन्य वायरिंग का सामान जल गए। लालापुर निवासी ओमप्रकाश यादव की इलेक्ट्रिक सामान की दुकान के साथ उपकरण बनाने का भी कार्य करते है। दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने ओमप्रकाश को सूचना दी तथा आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।