उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंदर ने बुजुर्ग को छत से धक्का दे दिया है। ऐसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामला पटहेरवा थाना क्षेत्र के पगरा पड़री गांव का है। यहां में बुधवार की सुबह पगरा पड़री निवासी हरिशंकर गुप्ता (68) किसी काम से छत पर गए हुए थे। इसी दौरान कहीं से एक बंदर दौड़ता हुआ आया और उन्हें छत से धक्का दे दिया। इससे वह नीचे जमीन पर गिर पड़े।
इस घटना में उनके पैर एवं बांह में गंभीर चोटें आई है। परिजनों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपयार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।