फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाजार को निकली युवती से छेड़खानी, विरोध करने पर भाई को पीटा

Wed, 29 Nov 2023 01:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

 पीपीगंज इलाके में रहने वाली एक युवती रविवार की शाम चार बजे सामान खरीदने बाजार निकली थी। उसका भाई भी साथ था। भाई एक दुकान पर सामान लेने लगा। युवती पास की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चार युवकों ने छींटाकशी शुरू कर दी। एक युवक ने हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज कस्बा में सामान खरीदने गई 21 वर्षीय युवती से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि थोड़ी दूर पर मौजूद भाई बीचबचाव के लिए गया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर छेड़खानी, मारपीट आदि की धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीपीगंज इलाके में रहने वाली एक युवती रविवार की शाम चार बजे सामान खरीदने बाजार निकली थी। उसका भाई भी साथ था। भाई एक दुकान पर सामान लेने लगा। युवती पास की दुकान पर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान चार युवकों ने छींटाकशी शुरू कर दी। एक युवक ने हाथ पकड़ लिया। युवती के शोर मचाने पर भाई पहुंच गया।

उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। लोगों की भीड़ जुटने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। युवती घर गई और घरवालों को आपबीती बताई। इसके बाद घरवालों के साथ थाने पर पहुंचकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें