गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके की 35 वर्षीया विधवा महिला को झांसे में लेकर एक युवक दुष्कर्म करता रहा। महिला का गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि पंकज अग्रहरी नाम का एक युवक उसके संपर्क में आया। दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। आरोपी ने शादी का झूठा झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। जब महिला गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया। बाद में शादी करने से मना करने लगा।
इस संदर्भ में पीपीगंज थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह का कहना ही कि आरोपी पंकज अग्रहरी के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। साथ ही महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।