फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: टहलने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Thu, 24 Feb 2022 11:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस ने 22 फरवरी को सामूहिक दुष्कर्म की धारा में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों के गांव में आने की सूचना पर, उन्हें दबोच लिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रात में टहलने निकली 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बुधवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना 21 फरवरी की रात की है। युवती रात में टहलने निकली थी। इस दौरान गांव के ही दो युवकों ने अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची युवती ने पहले तो लोकलज्जा के डर से किसी को बताया नहीं, लेकिन अगली सुबह पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने 22 फरवरी को सामूहिक दुष्कर्म की धारा में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बुधवार को दोनों आरोपियों के गांव में आने की सूचना पर, उन्हें दबोच लिया गया।

ननिहाल में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

खोराबार इलाके के एक गांव में ननिहाल में रह रही 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ ननिहाल में रहती है। बुधवार दोपहर किशोरी किसी काम से गांव के बाहर गई थी। इसी दौरान 25 वर्षीय युवक ने उससे दुष्कर्म किया। घर पहुंची किशोरी ने मां को आपबीती बताई। मां, बेटी के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी। उधर, आरोपी युवक के घरवाले, मामले में सुलह करने की कोशिश करने लगे।

एसएसआई संजय कुमार सिंह का कहना है कि आरोपी युवक एवं किशोरी से पूछताछ की जा रही है। किशोरी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोरी के मामा और आरोपी युवक के घरवालों से पहले से ही विवाद चल रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें