फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी: धर्मेंद्र प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया में भारत को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में मोदी और यूपी में योगी जरूरी: धर्मेंद्र प्रधान
विज्ञापन

गोरखपुर। केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आने वाले समय में दुनिया में अपने देश को बड़ी ताकत बनाने के लिए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जरूरी है। करीब 75 सालों में पूर्ववर्ती सरकारों ने सिर्फ सत्ता को उपभोग की वस्तु समझा। मोदी-योगी ने इसे बदला है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और यूपी की भाजपा सरकार जाति, वर्ण का भेद करके नहीं, बल्कि हर जरूरतमंद तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी को बीमारू राज्य से बदलकर एक नंबर का राज्य बनाया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री बृहस्पतिवार को रामगढ़ताल स्थित पार्क में महंत दिग्विजयनाथ की प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महंत दिग्विजयनाथ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बालिकाओं को समान शिक्षा अधिकार की दिशा में महंत दिग्विजयनाथ निरन्तर प्रयास करते रहे। इसी प्रयास को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई, चौरीचौरा आंदोलन और श्रीराममंदिर निर्माण में महंत दिग्विजयनाथ की अहम भूमिका रही है।
जल्द ही पानी की तरह पाइपलाइन से गैस भी मिलेगी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जल्द ही पाइपलाइन से पानी की ही तरह रसोईघरों तक गैस भी पहुंचने लगेगी। गोरखपुर एवं उसके आसपास के जिलों में गैस पाइपलाइन (पीएनजी) बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। पाइपलाइन से गैस, एलपीजी से भी सस्ती होगी। गोबर और पाराली से गैस बनाकर उद्योग और आमजन तक पहुंचाने के लिए भी कारखाने का निर्माण शुरू हो गया है।
अगले महीने जनता को समर्पित हो जाएगा खाद कारखाना
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार गरीबों, वंचितों, पिछड़ों के उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में गोरखपुर खाद कारखाने का निर्माण कार्य अब पूरा हो गया है और अगले महीने अक्तूबर में इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

कुशल नेतृत्व की वजह से कोरोना पर पाया नियंत्रण
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व की वजह से ही कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाया जा सका। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक ही दिन में यूपी में 40 लाख वैक्सीन लगाकर रिकार्ड कायम किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें