फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा सत्र: गोरखपुर के नगर विधायक बोले- गलत सूचना देकर ओडीएफ घोषित हो गया गोरखपुर

Fri, 20 Aug 2021 01:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

नगर विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला, सर्वेक्षण कराने की मांग। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को वक्तव्य देने का दिया निर्देश।
विज्ञापन
यूपी विधान सभा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल ने विधानसभा में कहा कि नगर निगम, गोरखपुर ने गलत सूचना देकर शहरी क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करा दिया है। जबकि, विभिन्न वार्डों के कई घरों में अब भी शौचालय नहीं हैं और लोग खुले में शौच के लिए जाते हैं। विधायक ने फिर से सर्वेक्षण कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष ने सरकार को इस मामले में वक्तव्य देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

नगर विधायक ने कहा कि नगर निगम ने दो साल पूर्व ही यह घोषणा कर दी कि गोरखपुर महानगर में कोई खुले में शौच के लिए नहीं जाता। लेकिन, वे जिस भी वार्ड में जाते हैं वहां बड़ी संख्या में महिलाएं अपने घरों में शौचालय न होने की पीड़ा बताती हैं।

नगर विधायक ने कहा कि कि उन्होंने वार्ड संख्या-1 के नवलपुरवा तथा महरवा की बारी टोले का सर्वेक्षण निजी स्तर से करने का प्रयास किया तो बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन लेकर उनके घर पहुंच गईं।
विज्ञापन

नगर विधायक ने सभी महिलाओं के नाम, पता तथा मोबाइल नंबरों की सूची भी विधानसभा में प्रस्तुत की और नए सिरे से शौचालय सर्वेक्षण कराने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने विषय की गंभीरता को स्वीकार करते हुए सरकार को वक्तव्य देने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से लगाया जाएगा कैंप
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा कि शौचालय के लिए जल्द ही नगर निगम की ओर से कैंप लगाया जाएगा। कोशिश रहेगी कि कोई भी घर ऐसा न हो जिसमें शौचालय न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें