फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: दावत के दौरान हुआ विवाद, बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Sat, 18 Dec 2021 12:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

डीआईजी बंगला के सामने बिलंदपुर में घटना हुई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती काराया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट इलाके में स्थित डीआईजी बंगला के सामने गली में दावत के दौरान शुक्रवार रात में विवाद हो गया। इस दौरान राजघाट के दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले रमेश कनौजिया को बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बिलंदपुर निवासी रघुनाथ शाही के यहां दावत का आयोजन किया गया था। इसी दावत में रमेश कनौजिया अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। रात में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद दो युवकों ने मिलकर रमेश कनौजिया की पिटाई शुरू कर दी। मौजूद लोग अभी बीच-बचाव करते इसके पहले ही एक ने पिस्टल से रमेश के सीने में गोली दाग दी।

गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और मौजूद लोगों ने मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की लेकिन इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। मोहल्ले के रहने वाले एक शख्स की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें