फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मिलेगा लैपटॉप, बनाई जा रही है सूची

Sat, 18 Dec 2021 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले के 100 पीड़ित बच्चों को लैपटॉप देने की तैयारी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में इन बच्चों की सूची तैयार की जा रही है।

 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना से माता-पिता को खोने वाले बच्चों को भी सरकार लैपटॉप देगी। गोरखपुर जिले के करीब 100 बच्चों को इस योजना से लाभान्वित करने की तैयारी है। जिला प्रोबेशन कार्यालय ऐसे बच्चों की सूची तैयार करने में जुटा है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के तहत चार हजार रुपये प्रतिमाह की सहायता पाने वाले बच्चों में से उन बच्चों को सूची में शामिल किया जाएगा, जो कक्षा नौ या इससे ऊपर की कक्षाओं में अध्ययनरत हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में इन बच्चों की सूची तैयार की जा रही है।

उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना के तहत, अभी जिले में 458 बच्चे सहायता प्राप्त कर रहे हैं। इनमें से 100 बच्चे कक्षा नौ या इससे ऊपर की कक्षाओं में पढ़ रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 100 बच्चों का चयन किया गया है। प्रक्रिया जारी है। इन बच्चों को पढ़ाई के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें