फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मार्निंग वॉक पर निकलना महिला को पड़ा भारी, बाइक सवार बदमाशों ने लूटी गले से चेन

Fri, 02 Jul 2021 09:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

गोरखनाथ इलाके के विस्तार नगर कॉलोनी में हुई घटना।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विस्तार नगर कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह टहलने निकली महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित महिला के मुताबिक, चेन की कीमत 75 हजार रुपये हैं।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के बरगदवां के विस्तार नगर कॉलोनी निवासी  शैलेश सिंह पत्नी स्व. अरविंद सिंह शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे कॉलोनी में ही टहल रही थीं। टहलने के बाद जैसे ही वह अपने घर के पास पहुंची थी कि पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से चेन खींचकर फरार हो गए।

महिला ने बताया कि मैं अपने घर पहुंचने ही वाली थी कि दो घर के पहले  बदमाश मेरा चेन खींच कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि चेन का वजन 15 ग्राम था। उन्होंने घर जाकर इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। जिसके बाद बेटे ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर तत्काल गोरखनाथ पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज को भी खंगाल रही है । महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उसने तहरीर में चेन की कीमत लगभग 75 हजार बताया है। पुलिस आसपास के सीसी टीवी कैमरों की मदद से जल्द पर्दाफाश का दावा कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें