फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur Crime: मनबढ़ों ने दुर्गा मंदिर में की तोड़फोड़, पुजारी को पीटा

Wed, 25 May 2022 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पुलिस के अनुसार, पुजारी पंडित सुरेश मिश्रा की तहरीर पर हरसेवकपुर नंबर एक निवासी शिवनाथ शर्मा, रमेश चौहान, विशाल, गोलू चौहान, इसरावती और प्रेमशीला के खिलाफ बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा के राप्तीनगर स्थित दुर्गा मंदिर में मनबढ़ों ने तोड़फोड़ कर दी। साथ ही पुजारी को बुरी तरह से पीट दिया। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दिए तहरीर में पुजारी पंडित सुरेश मिश्रा ने बताया कि वह 20 सालों से वह दुर्गा मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। मंगलवार की शाम को परिवार में मांगलिक कार्यक्रम था। वे परिवार समेत मंदिर में पूजा कर रहे थे। तभी शिवनाथ शर्मा, रमेश चौहान, विशाल, गोलू, इसरावती और प्रेमशीला वहां पहुंच गई। ये लोग मंदिर में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिए।

पुजारी और उनके परिवार की पिटाई की। इस दौरान मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। मंगलवार की देर रात तहरीर मिलने के बाद बुधवार की सुबह पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें