कोवाक्सिन का लगाया जाएगा टीका
15 से 18 वर्ष के अवयस्कों को तीन जनवरी से कोवाक्सिन का टीका लगाया जाना है। इसकी तैयारी विभाग ने पूरी कर ली है। विभाग के पास पर्याप्त मात्रा कोवाक्सिन के डोज उपलब्ध है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। वैक्सीन पर्याप्त है। किशोरों के लिए अलग से बूथ बनाने की तैयारी चल रही है। स्कूलों में भी बूथ बनाकर कोविड का टीका लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि नए साल के पहले 15 से 18 वर्ष के किशोर या उनके अभिभावक कोविन एप पर टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। अगर रजिस्ट्रेशन नहीं भी होगा तो स्कूलों में बूथ बनाकर किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। पहले चरण में बीमार किशोरों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।