फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मेयर ने झरना टोला में 25 लाख की लागत से बने सड़क का किया लोकार्पण

Tue, 11 Feb 2020 02:46 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
झरना टोला के सिंहासनपुर में सीसी रोड का लोकार्पण करते सीताराम जायसवाल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के वार्ड संख्या 14 झरना टोला के सिंहासनपुर में 25 लाख  की लागत से बनी सीसी रोड का लोकार्पण मेयर सीताराम जायसवाल और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी सरकार की मंशा है कि सरकार की सारी योजनाओं का लाभ सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा इस सड़क के बनने से यहां के स्थानीय लोगों को बहुत ज्यादा लाभ होगा और सरकार के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में यह एक बेहतर कार्य माना जाएगा। उन्होंने कहा आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के मौके पर हम सभी उपस्थित हैं और हम सभी लोगों ने उनके नाम से इस सड़क का नामांकन किया, यह भी हम सब के लिए सौभाग्य की बात है।

मेयर सीताराम जायसवाल ने कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही जन  कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हमारे पार्षदों के माध्यम से आम जनता तक पहुंच रहा है। और आम जनता लाभान्वित हो रही है। इस मौके पर पार्षद संध्या गुप्ता एवं पार्षद प्रतिनिधि रमेश गुप्ता समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें