फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में ओवरलोड ट्रक से वसूली मामले में एसटीएफ ने शासन को दी रिपोर्ट

Tue, 11 Feb 2020 01:09 PM IST
हरीशचंद सिंह डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के नाम पर धनउगाही का भंडाफोड़ करने के  बाद एसटीएफ आईजी ने गोपनीय रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। खबर है कि बेलीपार थाने में केस दर्ज कराने को तैयार पूरे फर्द को भी दिया गया है ताकि कार्रवाई में तेजी आ सके। उधर, एसटीएफ को इस गैंग से जुड़े अन्य लोगों के गिरफ्तारी का जिम्मा भी सौंप दिया गया है। प्रदेश में एसटीएफ ने इस पर काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ओवरलोड ट्रकों से वसूली के मामले में सरगना मधुबन होटल के मालिक धर्मपाल सिंह, मनीष सिंह समेत छह लोगों को एसटीएफ ने दबोचा था। इसके बाद ही बेलीपार थाने में केस दर्ज कराया गया था। पूछताछ में आरटीओ अफसरों के शामिल होेने के साथ ही 21 जिलों में ओवरलोड ट्रकों को पास कराने के नाम पर वसूली की बात भी सामने आई थी। एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के एसआईटी का गठन भी कर दिया है।

एसआईटी प्रभारी सीओ कैंट सुमित शुक्ला आरोपितों से पूछताछ कर 21 जिलों के डीएम को पत्र भेजकर आरटीओ अफसरों का ब्योरा मांगा है, जो अभी नहीं मिल सका है। पुलिस की ओर से मामले की छानबीन कर रही है। इसी बीच एसटीएफ ने पूरे जांच की गोपनीय रिपोर्ट शासन को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें