महराजगंज जिले के शिकारपुर चौराहे के पास मंगलवार को अचानक एक कार आग का गोला बन गई, जिससे थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कार में हैंडब्रेक लगने से आग लगी। कार में सवार लोग धुआं उठते ही चलती गाड़ी से कूदकर जान बचाई। पल भर में धू-ध कर कार जल उठी।
चौराहे के पास दुकानकार वीरेंद्र प्रसाद, रमेश, रामचरन ने बताया कि परतावल से महराजगंज की ओर कार जा रही थी। कार में अचानक हैंडब्रेक लगने से तेज आवाज हुई, इसके बाद धुंआ उठा, फिर उसमें दो लोग निकलकर भागे।
इसके बाद कार से आग की लपटें इतनी तेज उठी कि पल भर के भीतर पूरी कार जलकर राख हो गई। लोगों कार को जलते हुए देखते रहे। ऊंची-ऊंची लपटें कोई करीब जाने की हिम्मत नहीं उठा सका। लपट कम होने पर आग को बुझाया गया। लोगों के अनुसार, सामने से आ रहे वाहन को पास देने के दौरान हैंडब्रेक लगाने की जरूरत पड़ी, जिससे आग लग गई।