पंजाब में किसान आंदोलन व घने कोहरे को देखते हुए रेल प्रशासन ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक अवध असम स्पेशल सहित आठ ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण रेलवे प्रशासन ने दरभंगा से 14 दिसंबर को चलने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन निरस्त कर दिया। इसके चलते अमृतसर से 16 दिसंबर को चलने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल भी निरस्त रहेगी।
कोहरे के कारण निरस्त ट्रेनें
- 04005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस दैनिक विशेष गाड़ी 18 दिसंबर, 2020 से 02 फरवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।
- 04006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी दैनिक विशेष गाड़ी 16 दिसंबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।
- 05909 डिब्रूगढ़- लालगढ़ अवध असम दैनिक विशेष गाड़ी 16 दिसंबर, 2020 से 31 जनवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।
- 05910 लालगढ-डिब्रूगढ़ अवध असम दैनिक विशेष गाड़ी 19 दिसंबर, 2020 से 03 फरवरी, 2021 तक निरस्त रहेगी।
- 05933 डिब्रूगढ़-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी 22 एवं 29 दिसंबर, 2020 तथा 05, 12, 19 एवं 26 जनवरी, 2021 को निरस्त रहेगी।
- 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक विशेष गाड़ी 25 दिसंबर, 2020 तथा 01, 08, 15, 22 एवं 29 जनवरी, 2021 को निरस्त रहेगी।