कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : PTI
सिद्धार्थनगर जिले में पांच कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।
जिले में अब तक 3944 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3855 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 41 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को पांच संक्रमित पाए गए। इनमें खेसरहा ब्लॉक के घोसियारी बाजार में एक संक्रमित पाया गया। भनवापुर के गंगापार गांव में एक संक्रमित मिला। मिठवल ब्लॉक के सोनबरसा गांव में एक संक्रमित पाया गया।
शोहरतगढ़ के स्थानीय कस्बे में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।