सभी के खिलाफ गौर थाने में कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर के अलावा एसआई भीम सिंह, एसआई अजय सिंह, एसआई रिजवान अली, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल मनोज यादव समेत 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आईजी एके राय ने बताया कि इस तरह की गतिविधि पुलिस नियमों के हिसाब से अनुचित व आपत्तिजनक है।
बस्ती जिले में लाइन हाजिर इंस्पेक्टर के विदाई कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के नृत्य करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसकी जानकारी होने पर एसपी ने इंस्पेक्टर सहित 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
सभी के खिलाफ गौर थाने में कोविड-19 प्रोटोकॉल उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें इंस्पेक्टर के अलावा एसआई भीम सिंह, एसआई अजय सिंह, एसआई रिजवान अली, कांस्टेबल प्रमोद कुमार और कांस्टेबल मनोज यादव समेत 15 पुलिसकर्मी शामिल हैं। आईजी एके राय ने बताया कि इस तरह की गतिविधि पुलिस नियमों के हिसाब से अनुचित व आपत्तिजनक है।
आपको बता दें कि गौर थाने पर बृहस्पतिवार को प्रमुख पद प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान जमकर हंगामा हुआ था। पुलिस की मौजूदगी में कई बार मारपीट हुई। कुछ लोग ब्लॉक का गेट ढकेलकर ब्लॉक के अंदर घुस गए, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
विज्ञापन
बाद में डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। देर शाम एसपी आशीष श्रीवास्तव ने शांति व्यवस्था कायम न रख पाने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया था। शुक्रवार को स्थानीय लोगों व पुलिसकर्मियों द्वारा विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।