फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: गोरखपुर में 18 लोगों ने कोरोना से जीती जंग, बढ़ाया गया हौसला

Sat, 13 Jun 2020 08:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • डीएम ने सभी के स्वस्थ होने के बाद हॉस्पिटल से किया विदा
  •  हेल्प डेस्क के काम को सराहा
विज्ञापन
कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद घर जाते लोग, इस दौरान डीएम और सीएमओ भी मौजूद रहें। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के 18 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर शनिवार को अपने घरों के लिए रवाना हो गए। रेलवे अस्पताल से डीएम के विजेंद्र पांडियन एवं सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इन कोरोना विजेताओं को फल, स्वच्छता किट और ड्राई फ्रूट देकर विदा किया। ठीक होने वालों में आठ पिपराइच, तीन बेलघाट, एक भटहट, दो खजनी, एक बांसगांव, एक उरुवा, एक गोला एवं एक चरगांवा का मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


स्वस्थ हुए लोगों का कहना था कि रेलवे अस्पताल में न केवल उनका इलाज हुआ है, बल्कि उन्हें मनोवैज्ञानिक संबल भी मिला है। अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ हेल्प डेस्क कर्मियों ने उनकी हौसला अफजाई कर विदाई दी।

साथ में होम क्वारंटीन रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत अन्य सभी एहतियात बरतने को कहा। इस मौके पर डॉ. शुभांकर, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. शुभम सिंह, स्टाफ नर्स ममता, ज्योति, नवीन, रामकेश, सुष्मिता, पुष्पेंद्र व स्टाफ गोपाल, उमरावती, निजामुद्दीन, शुभावती, सुरेंद्र, सैफुद्दीन ने मरीजों का विशेष ख्याल रखा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

हेल्प डेस्क के काम को सराहा

सीएमओ ने बताया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला क्वालिटी कंसल्टेंड डॉ. मुस्तफा खान के अलावा हेल्प डेस्क टीम के मैनेजर अमरनाथ जायसवाल, ब्रह्म लाल प्रजापति, सीएचओ शिल्पी, पवन, महेंद्र और नीतू की टीम सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक अलग-अलग बैच में मरीजों का देखभाल करती रही। इनका काम सराहनीय है। इस मौके पर डॉ. दीपांकर चौरसिया, डॉ. एम नाथ और डॉ. नंद किशोर आदि मौजूद रहे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें