फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में धांधली: कागजों में सजा काट रहा कैदी कर रहा मजदूरी, जानिए क्या है पूरा मामला

Sat, 13 Jun 2020 08:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • जेल में आजीवन सजा काट रहे व्यक्ति के जाब कार्ड पर हुए मजदूरी भुगतान का है मामला
  • एपीओ ने प्रधान और सचिव सहित चार के खिलाफ स्थानीय पुलिस को दी है तहरीर
विज्ञापन
मनरेगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बरौली में उम्र कैद की सजा काट रहे एक कैदी के जाब कार्ड पर किसी अन्य महिला को मनरेगा की मजदूरी का भुगतान कर दिया है।

विज्ञापन


बीडीओ नाथनगर के निर्देश पर एपीओ ने प्रधान, वर्तमान सचिव, पूर्व सचिव व रोजगार सेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। जबकि इससे लाभाविंत होने वाली महिला का तहरीर में नाम न होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

Trending Videos

ये है पूरा मामला

ग्राम बरौली निवासी गुलाब चंद चौबे बीते दो साल से जेल में आजीवन सजा काट रहा है। कैदी के पुत्र नीरज कुमार ने पिछले दिनों बीडीओ नाथनगर दीपक कुमार सिंह को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि जेल में बंद उसके पिता के जाब कार्ड पर किसी किरण नाम की महिला के खाते मे फर्जी रूप से मनरेगा मजदूरी का धन भेजा जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ ने एडीओ सहकारिता से जांच कराई। जांच रिपोर्ट के बाद बीडीओ ने 11 जून को वर्तमान पंचायत सचिव, पूर्व सचिव केशव दास, ग्राम प्रधान राम विजय कनौजिया और रोजगार सेवक पृथ्वीनाथ चतुर्वेदी को रिकवरी के कार्रवाई की नोटिस जारी कर दी।

अगले ही दिन शुक्रवार को बीडीओ के निर्देश पर मनरेगा एपीओ ॠषि सिंह ने वर्तमान पंचायत सचिव दिलीप कुमार पांडेय, पूर्व सचिव केशवदास, प्रधान राम विजय कन्नौजिया और रोजगार सेवक पृथ्वीनाथ चतुर्वेदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए महुली थाने मे तहरीर दे दी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने क्या कहा

महुली के एसओ प्रदीप सिंह का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। इस मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दे दी गई है ताकि जल्द ही मामले की जांच हो जाए। जांच रिपोर्ट आने के बाद इसपर कार्रवाई की जाएगी।

डीएम रविश गुप्त ने कहा कि मामला संज्ञान में है और मामले की जांच डीसी मनरेगा को सौंपी गई है। जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी वैसे की दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें