फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मृतक युवक समेत 18 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, कई स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल

Sun, 26 Jul 2020 04:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • एडी हेल्थ ऑफिस के एक कर्मी, जिला अस्पताल की स्टॉफ नर्स व उसके पति मिले पॉजिटिव
  • सीएचसी खलीलाबाद के लैब टेक्निशिनयन और मेंहदावल तहसील के तीन कर्मी पॉजिटिव
  • शहर में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल के दो कर्मी भी पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में रविवार को आई रिपोर्ट में जिले में मृतक युवक समेत 18 कोरोना पॉजिटिव मिले है। पॉजिटिव लोगों की सूची में एडी हेल्थ ऑफिस के कर्मी, जिला अस्पताल में तैनात स्टॉफ नर्स व उसके पति, सीएचसी खलीलाबाद में तैनात लैब टेक्निशियन भी शामिल है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में 18 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिसमें बखिरा क्षेत्र के नंदौर निवासी एक मृतक युवक भी शामिल है। नंदौर निवासी 40 वर्षीय युवक को हर्ट की बीमारी थी।

22 जुलाई को युवक जिला अस्पताल आया था,जहां उसका नमूना लेकर जांच को भेजा गया था। उसी रात युवक की घर पर ही मौत हो गई। रविवार को रिपोर्ट आई तो मृतक युवक पॉजिटिव मिला है। एडी हेल्थ ऑफिस बस्ती के एक कर्मी भी पॉजिटिव मिले है, जो बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

स्वास्थ्यकर्मी हो रहे शिकार

जिला अस्पताल की स्टॉफ नर्स और उसके पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। सीएचसी खलीलाबाद में तैनात लैब टेक्निशियन भी पॉजिटिव मिले है। मेंहदावल तहसील में तैनात तीन कर्मी पॉजिटिव पाए गए है। शहर में संचालित एक प्राइवेट अस्पताल के दो कर्मी पॉजिटिव पाए गए है।

कोतवाली क्षेत्र के बघौली निवासी एक 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। पटखौली गांव निवासी 43 वर्षीय महिला और 55 वर्षीय शख्स भी पॉजिटिव मिले है। पठान टोला खलीलाबाद का 40 वर्षीय शख्स पॉजिटिव मिला है।

शहर के दो और लोग पॉजिटिव मिले है। खलीलाबाद के उरदहवा का 27 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। मेंहदावल के भैंसामाफी गांव निवासी शख्स पॉजिटिव मिला है। धनघटा क्षेत्र के भैंसाखूट निवासी 31 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है।

अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 721 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि दस लोगों की मौत हो चुकी है। 188 लोग एक्टिव है। जबकि 533 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। 97 जगह कंटेमेंट जोन बनाया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें