फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सिपाही और स्टाफ नर्स सहित 12 मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 163

Sat, 13 Jun 2020 09:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को बीआरडी के एक डॉक्टर, एक और स्टाफ नर्स सहित 12 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें बांसगांव के एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित हुए है।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर के सूरजकुंड का रहने वाला आठ साल का मासूम भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद से जिले में मरीजों की संख्या 163 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि इसमें 91 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। आठ की मौत हुई है और 64 का इलाज चल रहा है।
 
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एनेस्थीसिया विभाग का 36 वर्षीय डॉक्टर और एक 36 वर्षीय स्टाफ नर्स का नमूना शुक्रवार को लिया गया था। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पूर्व आठ डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें दो एनेस्थीसिया के डॉक्टर भी शामिल है।

विज्ञापन

एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना संक्रमित

बताया जा रहा है कि इन्हीं के संपर्क में आने से डॉक्टर संक्रमित हुए है। जबकि यह दूसरी स्टाफ नर्स है, जो कोरोना पॉजिटिव मिली है। वहीं, शहर के रहने तिवारीपुर के सूरजकुंड का रहने वाला आठ वर्षीय मासूम भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।

इसके अलावा बांसगांव के एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें भाई-बहन है। (इनकी उम्र 6, 10, 38, 32, 36 है )। वहीं, पिपराइच के नईपार खुर्द का 27 और 38 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इनके अलावा हरपुर बुदहट का 13 साल का बालक और खोराबार के छितौना का 34 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। युवक 16 मई को मुंबई से लौटा था। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिलने वाले लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है। इनके गांव को सील कराते हुए सैनिटाइज कराया जाएगा।

 
विज्ञापन

11 की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं, कम्युटिनी संक्रमण का खतरा

12 लोगों में से 11 की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। ऐसे में कम्युनिटी संक्रमण के खतरे को इनकार नहीं किया जा सकता है। इनमें चार की उम्र 15 साल से कम है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी यह मान रहा है कि कही न कही यह लोग कोरोना पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हैं।

विभाग ऐसे लोगों की तलाश में जुट गया है। बताया जाता है कि हरपुर बुदहट और बढ़ईपुरवा में पहले भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। जिनके संपर्क में आने से यह लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

सिपाही बहराइच में मिला कोरोना पॉजिटिव,
शहर के मियां बाजार के हट्ठी माई थान के पास किराए के मकान में रहने वाला 42 साल का सिपाही बहराइच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जा रहा है कि वह पांच जून को वह गोरखपुर से ड्यूटी पर चला गया था। इस बीच उसकी जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव मिला। इसकी जानकारी बहराइच पुलिस ने गोरखपुर पुलिस को दी।

 इसके बाद से पूरे मोहल्ले को सील करते हुए नगर निगम की तरफ से सैनिटाइज कराया गया है। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। हालांकि सीएमओ ने इसकी पुष्टि नहीं की है और न ही वह गोरखपुर में इस केस को जोड़ा गया है। वहीं, सीओ कोतवाली बीपी सिंह का कहना है कि सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसकी जानकारी मिली है। मोहल्ले को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सील करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें