कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद घर जाते लोग, इस दौरान डीएम और सीएमओ भी मौजूद रहें।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के 18 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर शनिवार को अपने घरों के लिए रवाना हो गए। रेलवे अस्पताल से डीएम के विजेंद्र पांडियन एवं सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने इन कोरोना विजेताओं को फल, स्वच्छता किट और ड्राई फ्रूट देकर विदा किया। ठीक होने वालों में आठ पिपराइच, तीन बेलघाट, एक भटहट, दो खजनी, एक बांसगांव, एक उरुवा, एक गोला एवं एक चरगांवा का मरीज शामिल हैं।
स्वस्थ हुए लोगों का कहना था कि रेलवे अस्पताल में न केवल उनका इलाज हुआ है, बल्कि उन्हें मनोवैज्ञानिक संबल भी मिला है। अस्पताल के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ हेल्प डेस्क कर्मियों ने उनकी हौसला अफजाई कर विदाई दी।
साथ में होम क्वारंटीन रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत अन्य सभी एहतियात बरतने को कहा। इस मौके पर डॉ. शुभांकर, डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. शुभम सिंह, स्टाफ नर्स ममता, ज्योति, नवीन, रामकेश, सुष्मिता, पुष्पेंद्र व स्टाफ गोपाल, उमरावती, निजामुद्दीन, शुभावती, सुरेंद्र, सैफुद्दीन ने मरीजों का विशेष ख्याल रखा।