फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष हत्याकांड: आज कोर्ट में आरोपी पुलिस वालों की होगी पेशी, सीबीआई बी वारंट पर ले जा सकती है अपने साथ

Wed, 15 Dec 2021 12:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

सीबीआई टीम ने पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट व स्वीपर से भी पूछताछ की है। अब तक की जांच की प्रगति के साथ अन्य पहलुओं को सीबीआई ने दस्तावेजों में शामिल किया है।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता।(फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत के मामले में आरोपी पुलिस वालों की बुधवार यानी आज कोर्ट में पेशी होनी है। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम आरोपियों को बी वारंट पर अपने साथ ले जा सकती है। यही वजह है कि सीबीआई टीम मंगलवार को जांच से संबंधित दस्तावेजों को दुरुस्त करने में व्यस्त रही। वहीं, पोस्टमार्टम हाउस के फार्मासिस्ट और स्वीपर से पूछताछ भी की।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मनीष गुप्ता के शरीर पर जो कपड़ा था उसे स्वीपर ने निकाला था और फार्मासिस्ट वहीं पर मौजूद था। यही वजह है कि सीबीआई ने उनसे पूछताछ कर कई जानकारियां ली हैं। अन्य जानकारियों के लिए सीबीआई ने मंगलवार को उन्हें बुलाया था। इससे पहले सोमवार को सीबीआई ने होटल मालिक से करीब दो घंटे पूछताछ की थी।

पोस्टमार्टम करने वाले दोनों डॉक्टरों से करीब तीन घंटे तक पूछताछ करके उनका बयान दर्ज किया था। अब तक की जांच की प्रगति के साथ अन्य पहलुओं को सीबीआई ने दस्तावेजों में शामिल किया। आरोपी पुलिस वालों की पेशी के संबंध में भी जरूरी कागजात तैयार करने में जुटी रही।
विज्ञापन


आज आरोपियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से अदालत में पेशी होगी। माना जा रहा है कि सीबीआई या तो आरोपियों को रिमांड पर लेगी या वारंट बी पर साथ लेकर जा सकती है। यही नहीं न्यायिक हिरासत बढ़ाने की अर्जी भी दे सकती है। उधर, मनीष की पत्नी ने उसके पास मौजूद रुपये और अन्य सामान गायब होने का भी शिकायत दर्ज कराई है। खबर है कि सीबीआई ने इसे भी जांच का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें