फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: 20 नहीं, अब 29 नवंबर को होगा मंडलीय सामूहिक विवाह समारोह, 23 नवंबर तक श्रमिक कर सकेंगे आवेदन

Sun, 14 Nov 2021 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

23 नवंबर तक श्रमिक कर सकेंगे आवेदन, विवाह के पात्र को मिलेगी 75 हजार रुपये की धनराशि
विज्ञापन
शादी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रम विभाग की ओर से 20 नवंबर को कुशीनगर में आयोजित होने वाले मंडलीय विवाह समारोह को स्थगित कर दिया गया है। अब यह 29 नंवबर को आयोजित होगा। इसके साथ ही आवेदन की तिथि भी बढ़ाकर 23 नवंबर कर दी गई है। यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त केके यादव ने दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार इस सामूहिक विवाह समारोह में 2100 जोड़े विवाह के बंधन में बधेंगे। बताया कि मंडल के चारों जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर एवं महराजगंज में सामूहिक विवाह के लिए विभाग को अबतक कुल 1925 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें गोरखपुर से 665, महराजगंज 660, कुशीनगर से 350 एवं देवरिया से 250 आवेदन हुए हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच विभाग के जिम्मेदारों द्वारा की जा रही है। बताया कि विवाह के पात्र को विभाग की ओर से 75 हजार रुपये की नगद धनराशि दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन
सामूहिक विवाह के लिए श्रम विभाग के कार्यालय एवं सीएससी सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए आवेदक को आधार कार्ड, दो फोटो, परिवार रजिस्टर की नकल की छाया प्रति, वर की आयु कम से कम 21 वर्ष, वधू की उम्र कम से कम 18 वर्ष होने का प्रमाणपत्र, सहमति या घोषणपत्र, राशन कार्ड की छायाप्रति श्रम विभाग कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही सीएससी सेंटर के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


ये होंगे सामूहिक विवाह के पात्र
ऐसे निर्माण श्रमिक इस योजना में लाभ प्राप्त कर सकते है, जो उत्तर प्रदेश, भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हो एवं कम से कम 100 दिन बोर्ड की सदस्यता अवधि पूर्ण कर चूके हों और उनका अंशदान जमा हो।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें