उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तालाब की निलामी हो रही थी। लोग उसमें बढ़चढ़ कर बोली लगा रहे थे। तालाब की बेस बोली 23 हजार लगाई थी कि एक शख्स ने पांच लाख की बोली लगा दी। इस बाद वह शख्स धीरे से फरार हो गया।
ये है पूरा मामला
तहसील सभागार में शुक्रवार को तालाबों की नीलामी में उस समय लोग पसोपेश में पड़ गए जब 60 हजार रुपये की बोली के बाद दूसरे ने पांच लाख बोली लगा दी। फिर बगैर जमानत राशि जमा किए लापता हो गया। बाद में 60 हजार रुपये बोली लगाने वाले को तालाब नीलामी के रुप में दिया गया।
धनघटा तहसील क्षेत्र में मतस्य पालन के लिए तालाबों की नीलामी सभागार में चल रही थी। सिरसी गांव में स्थित तालाब की बोली लगाने के लिए तीन लोग पहुंचे। तालाब की बेस बोली 23 हजार लगाई गई। उसके बाद पहली बोली 55 हजार लगाई गई तो दूसरी बोली 60 हजार गई। तीसरे शख्स की बारी आई तो उसने पांच लाख रुपये बोल दिया।
पांच लाख बोली लगाने वाले शख्स को चार बजे तक जमानत राशि जमा करने का मौका दिया गया, लेकिन वह पांच बजे तक नहीं पहुंचा और तहसील परिसर से लापता हो गया। तहसीलदार वंदना पांडेय ने बताया कि दूसरी बोली 60 हजार रुपये लगाने वाले प्रेमप्रकाश को तालाब का पट्टा दिया गया है।