फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिद्धार्थनगर में नमाज अदा करने गए शख्स की गोली मारकर हत्या, तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस

Thu, 07 Oct 2021 01:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

चिल्हिया थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के टोला कोल्हुआ का मामला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चिल्हिया थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के टोला कोलहुआ में गुरुवार सुबह मस्जिद में नमाज अदा करने गए एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव मस्जिद में मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गायघाट गांव के टोला कोल्हुआ गांव निवासी कमरुद्दीन (55) घर से कुछ दूर पर स्थित मस्जिद पर नियमित नमाज पढ़ने जाता था। वह गुरुवार भोर में भी नमाज अदा करने गया था। बताया जा रहा है कि नमाज अदा करते समय उसे गोली मार दी गई। आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग मस्जिद में पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक पूर्व ब्लाक प्रमुख का भाई बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीन लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी सुरेश चंद्र रावत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं कुछ समय बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ऐसे में स्थिति नियंत्रण में है। थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने बताया कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है। तहरीर मिली है, तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें