फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: वाहन में फंसकर सौ मीटर घिसटता रहा बुजुर्ग, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Wed, 08 Sep 2021 03:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

हाइवे के चौकड़ी टोल प्लाजा के निकट हुई घटना, छावनी थाने के डुहवा गांव के निवासी थे राम गोपाल।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के हाइवे के चौकड़ी टोल प्लाजा के निकट सुबह टहलने निकले बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। वाहन में फंसकर वह सौ मीटर तक घिसटते चले गए। वाहन चालक सुनसान जगह पर उन्हें बाहर निकाल कर भाग निकला। तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


छावनी थाना क्षेत्र के डुहवा मिश्र गांव के रहने वाले राम गोपाल  हाइवे पर ही अपना मकान बनाकर होटल चलाते थे। प्रतिदिन सुबह सड़क पर घूमते निकलते थे। बुधवार को तड़के चार बजे जैसे ही वे घर से सड़क पर चढ़े, तभी लखनऊ से बस्ती आने वाली लेन से जा रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिससे राम गोपाल (60) की तुरंत मौत हो गई।

रात होने के कारण कुछ देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। बाद में गांव के कुछ लोगों ने शव को देखा तो पहचान करते हुए घटना की सूचना राम गोपाल के परिजनों और पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


दिवंगत राम गोपाल बहुत ही सरल स्वभाव के थे। उनके परिवार में पत्नी की मौत पहले हो चुकी थी। बच्चों में सात बेटों में सबसे बड़ा काफी दिनों से गायब है। छह बेटा और तीन बेटियां हैं। होटल चलाकर ही सबका गुजारा होता है। पिता की मौत से सभी बच्चे बेहाल हैं। छावनी के एसओ आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। दुर्घटना वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें