फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का कहर: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से शख्स की मौत

Sat, 17 Jul 2021 03:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खेत में काम करने के दौरान बिजली गिरने से हुआ हादसा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के सरहरी गांव निवासी विजय विश्वकर्मा (47) पुत्र मोतीलाल विश्वकर्मा बगल के गांव मंगलपुर के बौडीहवां टोले के पास अपने खेत में काम कर रहा था। शनिवार 11 बजे दिन में बारिश के समय आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गया। जिससे विजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

 
मृतक का बेटा जब खेत में पहुंचा तो पिता को खेत में गिरा पाया। पिता का पूरा शरीर झुलसा देख वह सन्न रह गया। बेटे की सूचना पर आस-पास के गांव वाले व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद विजय की लाश को घर ले गए। 

इस संदर्भ में सरहरी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक विजय की पत्नी व दो बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें