फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 11 Sep 2021 12:47 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।

सार

विदेश भेजने वाले एक कार्यालय में काम करता था मृतक। लौटते समय हुआ हादसा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सोनहुला रामनगर गांव के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, तरकुलवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव के निवासी छोटे लाल उर्फ रामप्रवेश (28) देवरिया में विदेश भेजने वाले एक कार्यालय में काम करते थे। शुक्रवार की रात काम करके करीब 11.30 बजे घर वापस आ रहे थे। अभी वह सोनहुला रामनगर के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पर गिर गए। आस पास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर आए।

वहां पंहुचे लोगों ने देखा कि एक युवक अचेतावस्था में पड़ा है। जब उसे हिलाने का प्रयास किया तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के पास मिले मोबाइल के जरिए परिजनों को सूचना दी। मौत खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ममता देवी, बेटी अंकिता, आंसू व बेटा सत्यम का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। गांव में इसकी जानकारी होते ही सभी शोक में डूब गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें