फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे ट्रैक पर शख्स का शव मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 06 Aug 2021 07:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

झंगहा थाना क्षेत्र के भैंसही नरेश गांव निवासी रामबरन विश्वकर्मा (58) पहले बढ़ई का काम करते थे। बाद में लकवा ग्रस्त होने की वजह से चलने में भी दिक्कत होने लगी। शुक्रवार की सुबह वे घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में ग्राम चौरी के टोला सतहवा पूर्वी में शुक्रवार की सुबह 11 बजे एक शख्स का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। आसपास के लोगों के अनुसार, इस शख्स की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घरवालों को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, झंगहा थाना क्षेत्र के भैंसही नरेश गांव निवासी रामबरन विश्वकर्मा (58) पहले बढ़ई का काम करते थे। बाद में लकवा ग्रस्त होने की वजह से चलने में भी दिक्कत होने लगी। शुक्रवार की सुबह वे घर से बिना कुछ बताए निकल गए थे।

सुबह करीब 11 बजे अपने गांव से चार किलोमीटर दूर चौरी गांव के टोला सतहवा पूर्वी के समीप रेलवे ट्रैक पर इनका शव मिला। एसओ चौरीचौरा इकरार अहमद ने बताया कि घटना स्थल के आसपास के लोगों ने ही पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को का शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व प्राथमिक जांच के बाद ही पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें